अलीगढ़: देवसैनी रोड पर ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर बनाने का विरोध, स्थानीय लोगों ने दूसरी जगह लगाने की मांग उठाई
ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर से प्लॉट का फ्रंट और सड़क की जगह घिरने का आरोप, केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

अलीगढ़ नगर निगम वार्ड नंबर 24 के देव सैनी गोकुलेश पुरम के पर असीम के प्लॉट के सामने देवसैनी रोड पर ट्रांसफार्मर रखने के लिए ट्रांसफार्मर स्ट्रक्चर बना दिया गया है जिसका समस्त क्षेत्रीय जनता विरोध कर रही है क्योंकि रोड की भी जगह काफी गिर ली गई है क्योंकि यह जो स्ट्रक्चर बनाया बहुत बड़ा बनाया है और इससे अख्तर साफी के प्लाट का भी फ्रंट गिर रहा है जिसका विरोध ज्यादातर अख्तर साफी वह उनके परिवार वाले कर रहे हैं क्योंकि उनका फ्रेंड इस स्ट्रक्चर के द्वारा घिर रहा है और मोहम्मद आसिम ने बताया कि वही पास ही में केंद्रीय विद्यालय है जिसके छुट्टी के समय बच्चे यहीं से गाड़ियों में बैठते हैं तो हो सकता है भविष्य में कभी बड़ी अनहोनी भी हो सकती है इस ट्रांसफार्मर के कारण तो हम चाहते हैं के बिजली विभाग संबंधित अधिकारी कोई अच्छी जगह का चयन करके इस स्ट्रक्चर को वहां बनवाया जाए



