अलीगढ़

पूर्व विधायक विवेक बंसल के द्वारा मतदाता सहायता के लिए ‘डिजिटल बूथ—मतदाता साथी’ पोर्टल लॉन्च किया गया है और मैरिस रोड स्थित

पोर्टल के जरिए नागरिक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से मतदाता आवेदन की जानकारी भर सकेंगे, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकेंगे, ये शिविर निरंतर कार्यरत है

भारतीय निर्वाचन आयोग में मतदाता सूचियां के पुनर निरीक्षण हेतु दिनांक 17 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 तक पूर्व विधायक विवेक बंसल के द्वारा मतदाता सहायता के लिए ‘डिजिटल बूथ—मतदाता साथी’ पोर्टल लॉन्च किया गया है और मैरिस रोड स्थित अपने कार्यालय के बाहर नागरिकों की सहायता के लिए शिविर लगाया गया है । इस पोर्टल के जरिए नागरिक घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से मतदाता आवेदन की जानकारी भर सकेंगे, फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड कर सकेंगे, ये शिविर निरंतर कार्यरत है । आज शिविर में कांग्रेसजनों ने जानकारी के लिए आए नागरिकों का मार्ग दर्शन किया और उनको आ रही कठिनाइयों के लिए उनकी सहायता की इसके साथ साथ विवेक बंसल ने खुद भी नागरिकों से वार्ता की और शिविर में उपस्थित कांग्रेसजनों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खान, शाहरुख खान, ओमप्रकाश जी, अमिल हुसैन, पूर्व सलाहुद्दीन वसी, नदीम गफूर, साबिर अहमद, मोहम्मद जियाउद्दीन राही, पार्षद बिजेंद्र सिंह बघेल, कैलाश बाल्मीकि, शाहिद खान, डा शंकरलाल, हिमांशु अग्रवाल, गुड्डू चौधरी, आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!