आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को होगा मतदान
22 अक्टूबर को पोलिंग पार्टियों की होगी रवानगी जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 48 एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 19 सहित कुल 67 मतदेय स्थल

अलीगढ़ जिले में आगरा खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर को जिले में 36864 स्नातक मतदाता और 7047 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगी।जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले में 67 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 37 मुख्य एवं 11 सहायक मतदेय स्थल सहित कुल 48 और शिक्षक निर्वाचन के लिए 19 मुख्य मतदेय स्थलों सहित दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 67 मतदेय स्थल निर्धारित हैं। मतदान 23 अक्टूबर को प्रातः 08 बजे से सांय 04 बजे तक होगा। सम्पूर्ण निर्चावन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए रिजर्व कार्मिकों से 296 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं।शिक्षक मतदाताओं के लिए मतदेय स्थल:
क्षेत्र पंचायत कार्यालय अकराबाद, के०एम०बी० इण्टर कालेज अतरौली, रघुनन्दन इन्टर कॉलेज छर्रा, पाली इण्टर कालेज पाली मुकीमपुर बिजौली, खैर इण्टर कालेज खैर, पटेल स्मारक इण्टर कालेज जट्टारी, गांधी इण्टर कालेज चण्डौस, क्षेत्र पंचायत कार्यालय इगलास, क्षेत्र पंचायत कार्यालय गौंडा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय लोधा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय जवां, क्षेत्र पंचायत कार्यालय धनीपुर, श्री अग्रसेन इंटर कॉलेज हरदुआगंज, लेफ्टिनेन्ट नाहर सिंह इंटर कॉलेज क्वार्सी, धर्म समाज डिग्री कॉलेज जी०टी०रोड अलीगढ़, जाकिर हुसैन सिनियर सैकन्ड्री स्कूल दोदपुर, सिटी हाईस्कूल जीटी रोड, अलीगढ़, महेश्वरी कन्या इण्टर कालेज मदार गेट आगरा रोड, रघुवीर सहाय इण्टर कालेज आगरा रोड।
स्नातक मतदाताओं के लिए मतदेय स्थल:
क्षेत्र पंचायत कार्यालय अकराबाद, के०एम०बी० इण्टर कालेज अतरौली, उत्तम सिंह इंण्टर कॉलेज जिरौली धूमसिंह अतरौली, रघुनन्दन इंटर कॉलेज कक्ष 02 व 03 छर्रा, पाली इंण्टर कॉलेज पाली मुकीमपुर बिजौली, खैर इण्टर कॉलेज खैर, कक्ष 02 व 03, पटेल स्मारक इण्टर कॉलेज जट्टारी, गाँधी इण्टर कॉलेज चण्डौस कक्ष 02 व 03, क्षेत्र पंचायत कार्यालय इगलास, संकरा नन्द इंण्टर कॉलेज इगलास, क्षेत्र पंचायत कार्यालय गौण्डा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय लोधा, क्षेत्र पंचायत कार्यालय जवां सिकंदरपुर, क्षेत्र पंचायत कार्यालय धनीपुर कक्ष 02 व 03, श्री अग्रसैन इण्टर कालेज हरदुआगंज, लेफ्टीनेंट नाहर सिंह इंटर कॉलेज क्वार्सी, धर्म समाज डिग्री कॉलेज जी०टी रोड, गृह निर्माण समिति कन्या इंटर कॉलेज बेला मार्ग विष्णुपुरी कक्ष संख्या 01, 02 व 03, डी०ए०बी० इण्टर कॉलेज 01 व 02, टीकाराम कन्या इण्टर कॉलेज, सन्त फिदैलिस पब्लिक स्कूल रामघाट रोड, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय रामघाट रोड बेगपुर, एस०एम०वी० इण्टर कॉलेज श्यामनगर, जाकिर हुसैन सीनियर सैकेंड्री स्कूल दोदपुर, नौरंगी लाल राजकीय इण्टर कालेज, मिन्टो सर्किल स्कूल जमालपुर माफी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आई०टी०आई० रोड, सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैर रोड नगला मसानी, सिटी हाई स्कूल जी०टी० रोड़ कक्ष 02, 03 व 04, उदय सिंह जैन कन्या इण्टर कॉलेज, निकंजय मान्टेसरी स्कूल छतारी कम्पाउण्ड रसलगंज, लुतफिया इंटर कॉलेज ऊपर कोट, महेश्वरी कन्या इण्टर कॉलेज मदारगेट-आगरा रोड, रघुवीर सहाय इण्टर कालेज आगरा रोड कक्ष 02 व 03, राजकीय कन्या इण्टर कालेज सराय मान सिंह, महेश्वरी इण्टर कॉलेज कक्ष 01 व 02, बिहारी लाल इण्टर कालेज अलीगढ़। गुरूवार व शुक्रवार 21-22 अक्टूबर को मंडी रहेगी बंद
उपरोक्त सूचना सचिव मंडी मुकेश त्रिपाठी द्वारा दी गई है।



