अलीगढ़

दिल के ऑपरेशन के बाद जिंदगी की जंग लड़ रही 11 वर्षीय आफरीन को हैंड्स फॉर हेल्प ने दी 3 यूनिट ब्लड की मदद

लीगढ़ में भर्ती गोरखपुर निवासी लगभग 11 वर्षीय बच्ची आफरीन की मदद के लिए तत्काल कदम उठाया

अलीगढ़। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इसी भावना को साकार करते हुए हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था, अलीगढ़ ने जे.एन. मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ में भर्ती गोरखपुर निवासी लगभग 11 वर्षीय बच्ची आफरीन की मदद के लिए तत्काल कदम उठाया। आफरीन के दिल का ऑपरेशन हो चुका है। ऑपरेशन के दौरान पहले ही काफी मात्रा में रक्त की आवश्यकता पड़ चुकी थी, लेकिन बच्ची की स्थिति अभी भी ठीक नहीं थी और उसे आगे रक्त की जरूरत थी। परिवार की आर्थिक एवं मानसिक स्थिति बेहद चिंताजनक थी। रक्त की व्यवस्था करने में असमर्थ परिवार अपनी बच्ची के उपचार को लेकर काफी परेशान और दुखी था। इसी दौरान जब हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था को बच्ची की स्थिति और रक्त की आवश्यकता की जानकारी मिली, तो संस्था की टीम तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंची और परिस्थितियों का जायजा लिया। परिवार की परेशानी को देखते हुए संस्था ने बिना देर किए बच्ची के उपचार में सहयोग करने का निर्णय लिया तथा उसके जीवन की रक्षा के उद्देश्य से तत्काल 3 यूनिट रक्त की व्यवस्था कराई। इस कठिन समय में संस्था की ओर से मिली सहायता से परेशान परिवार को काफी राहत मिली। परिजनों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। संस्था ने परिवार को आश्वस्त किया कि आवश्यकता पड़ने पर आगे भी हरसंभव सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मानवीय सेवा कार्य में संस्था अध्यक्ष सुनील कुमार एवं विवेक पुंडीर उपस्थित रहे। हैंड्स फॉर हेल्प सामाजिक संस्था जरूरतमंद मरीजों, असहाय परिवारों और गंभीर रूप से बीमार लोगों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्था का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी जरूरतमंद को उपचार एवं रक्त सहायता से वंचित न रहना पड़े।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!