अलीगढ़

धर्म समाज बाल मंदिर के स्केटिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड मेडल तीन सिल्वर मेडल और एक ब्रांउज मेडल जीते

धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ के स्केटिंग खिलाड़ी ने 19 वीं नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप शिमला 2026 में प्रतिभाग किया

धर्म समाज बाल मंदिर के स्केटिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर दो गोल्ड मेडल तीन सिल्वर मेडल और एक ब्रांउज मेडल जीते
धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलीगढ़ के स्केटिंग खिलाड़ी ने 19 वीं नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप शिमला 2026 में प्रतिभाग किया था जिसमें स्कूल के स्केटिंग खिलाड़ियो ने दो गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल और एक ब्रांउज मेडल जीत कर स्कूल का सम्मान बढ़ाया है। स्केटिंग खिलाड़ी नव्या शर्मा 2B और दिव्यांश कुमार 7C ने लॉन्ग रेस में गोल्ड मेडल जीता है चिराग कुमार 8D, दर्ष शर्मा 6B, नूपुर शर्मा 6A ने सिल्वर मेडल जीता है कृष्णा 7D ब्रोंउज मेडल जीतकर इन सभी खिलाड़ियों ने अलीगढ़ और अपने स्कूल को खेल जगत में उच्च स्थान दिलाया है। प्रबंधक संजय कुमार गोयल और प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों और स्केटिंग कोच प्रदीप रावत को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रबंधक संजय कुमार गोयल ने कहा है कि स्कूल ने 2024 से स्केटिंग क्लब की स्थापना की है स्थापना के समय से हमारे स्केटिंग खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन कर रहे है। प्रधानाचार्या रचना गुप्ता ने बताया कि स्केटिंग खेल बहुत ही रोमांचकारी खेल है और स्कूल स्केटिंग क्लब में लगभग 80 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर हेडमिस्ट्रेस पूजा जैन, अनुशासन प्रभारी पुष्कर वाष्र्णेय, खेल प्रभारी प्रदीप रावत, खेल प्रशिक्षक गौरव राजपूत, खेल प्रशिक्षक रजनीश जैन, खेल प्रशिक्षका लुबना शफीक उपस्थिति रही है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!