अलीगढ़

घी की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग की पैनी नजर

सात वर्षों में 153 नमूनों की जांच, मानकों के विपरीत मिले नमूनों पर नियमानुसार हुई कार्रवाई

अलीगढ़  उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देेश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग घी की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रख रहा है। विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2026-27 तक घी के 153 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए भेजे गए। इनमें निर्धारित मानकों के विपरीत पाए गए 56 नमूनों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 एवं अभिहित अधिकारी दीपक सिंह के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक घी के 15 नमूने लिए गए, जिनमें दो मानकों के विपरीत मिले। वर्ष 2025-26 में 28 में से 17, वर्ष 2024-25 में 34 में से 12, वर्ष 2023-24 में 24 में से 08, वर्ष 2022-23 में 23 में से 07, वर्ष 2021-22 में 18 में से 05 और वर्ष 2020-21 में 11 में से 05 नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने बताया कि जांच में गुणवत्ता संबंधी कमियां पाए जाने पर संबंधित मामलों में सक्षम न्यायालयों में वाद दायर किए गए। विभिन्न प्रकरणों में न्यायालयों द्वारा निस्तारण के साथ अर्थदंड भी लगाया गया है।दीपक सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। घी की नियमित जांच और मानकों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के माध्यम से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से घी खरीदते समय पैकिंग, निर्माण एवं उपयोग की अंतिम तिथि, बैच नंबर और खाद्य सुरक्षा लाइसेंस संबंधी विवरण जांचने की अपील की। साथ ही उन्होंने मिलावट का संदेह होने पर विभाग को सूचना देने का आग्रह किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!