अलीगढ़
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कंपोजिट स्कूल कोंडरा का शानदार प्रदर्शन
खो-खो, दौड़ और लंबी कूद में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

अलीगढ़ न्याय पंचायत एवं ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कंपोजिट स्कूल कोंडरा, विकास खंड धनीपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने खो-खो, दौड़ और लंबी कूद सहित विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ताराचंद ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने टीम प्रभारी एवं सहायक अध्यापक श्रीमती वंदना वीरेंद्र यादव के मार्गदर्शन और प्रयासों की सराहना की। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, खेल भावना और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेलों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।



