अलीगढ़ : पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी, महासंघ ने बड़े आंदोलन का किया ऐलान
. अलीगढ़ : महासंघ की बैठक में विभागीय चुनाव की तिथि तय, पेंशन पर हुआ मंथन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा अलीगढ़ की बैठक आज दिनांक 04-11-2026 को चौधरी चरण सिंह विशेष श्रेणी अतिथि गृह, दोदपुर अलीगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री सुखवीर सिंह ने की, जबकि संचालन फेडरेशन अध्यक्ष श्री विमल कुमार ने किया।बैठक में जिन विभागों में चुनाव का समय पूर्ण हो गया है,
उन विभागों में चुनाव कराने की मांग सभी पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने की। जिस पर विभागों में चुनाव कराने हेतु तिथि निश्चित कर ली गई।बैठक में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन को बहाल कराने की जोरदार मांग की। वक्ताओं ने कहा कि चुनावी वर्ष है, इसलिए एक बड़ा आंदोलन करके पुरानी पेंशन बहाल कराई जाएगी। प्रांतीय नेतृत्व का कार्यक्रम प्राप्त होते ही पुरानी पेंशन बहाली हेतु पूरे प्रदेश में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।अध्यक्ष आंगनबाड़ी शहर श्रीमती यज्ञवती ने अवगत कराया कि मानदेय पी.एल.आई. के रूप में बढ़ाया गया है, जबकि नियमानुसार मानदेय बढ़ाने की मांग की गई।अंत में जिलाध्यक्ष श्री सुखवीर सिंह ने सभी का धन्यवाद देते हुए बैठक को स्थगित किया।बैठक में सर्वश्री सुरेन्द्र चौधरी संरक्षक, पूरन सिंह जिलामंत्री, विमल कुमार फेडरेशन अध्यक्ष, महावीर सिंह अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी, मुकेश मल्होत्रा अध्यक्ष ग्रामीण सफाई संघ, पंकज शर्मा अध्यक्ष सिंचाई, प्रवीण कौशिक मंत्री सिंचाई, यशवीर सिंह, मीतेश उपाध्याय, कुलदीप कुमार, रामअवतार, तरुण कुमार, हरीओम शेंगर, बुद्धपाल सिंह, विजयपाल शर्मा, रामअवतार शर्मा, हेवेन्द्र प्रताप सिंह, मनीष कुशवाह, जितेन्द्र कुमार शर्मा, शौरभ, प्रियंका राठौर आदि पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।(सुखवीर सिंह)
अध्यक्ष(पूरन सिंह)



