अलीगढ़ में ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज की आवश्यक बैठक संपन्न, प्रांतीय अध्यक्ष ओमपाल सैनी का हुआ भव्य स्वागत
सैनी समाज की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, बृजकिशोर सैनी के महानगर उपाध्यक्ष बनने पर हुआ सम्मान

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज अलीगढ़ इकाई द्वारा एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी टैक्स एडवोकेट की अध्यक्षता में स्थान शॉप नंबर 17 गांधी आई हॉस्पिटल शॉपिंग कंपलेक्स चंदनिया रोड निकट रामघाट रोड़ अलीगढ़ पर आहुत की गई ।
जिसमें ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री ओमपाल सैनी जी का स्वागतमाल्यार्पण एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । तथा डॉ अशोक सैनी प्रांतीय उपाध्यक्ष अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। बैठक में भाजपा द्वारा बृजकिशोर सैनी को महानगर उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा वर्ग अलीगढ़ में बनाए जाने पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शीघ्र ही आगरा में राष्ट्रीय कार्यकारीणी की बैठक होने जा रही हैं । जिस पर अध्यक्ष जी द्वारा बैठक की रूपरेखा पर विस्तार से बताया गया । बैठक में सौरभ सैनी विनायक, सचिन सैनी पहलवान भारत केसरी, राकेश सैनी लंबरदार, चंद्रभान सैनी , सुरजीत सैनी पूर्व पार्षद, सुनील सैनी , राजेश सैनी , डॉ पारस सैनी, सी ए तरुण सैनी आदि उपस्थित थे ।



