अलीगढ़

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चला चेकिंग अभियान,

 195 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई

अलीगढ़। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि को कम करने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 16 नवम्बर से 30 नवम्बर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है।मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-1685/तीस-3-2026 (1074524) दिनांक 05.11.2026 तथा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-3473स0सु0/2026-16स0सु0/2023 दिनांक 06.11.2026 के क्रम में आज दिनांक 20 नवम्बर 2026 को जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीटबेल्ट का प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों तथा पीछे बैठी सवारी, स्टंट ड्राइविंग, ओवरस्पीडिंग एवं स्कूली वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान हेलमेट के 80, सीटबेल्ट के 41, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने के 11 तथा ओवरस्पीडिंग के 35 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं रॉन्ग साइड ड्राइविंग सहित अन्य अभियोगों में 28 चालान किए गए।इस प्रकार कुल 195 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं निरुद्ध करने की कार्रवाई की गई, जिसमें 8 वाहनों को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया।चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ भी दिलाई गई।प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!