अलीगढ़

नहीं रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष चाचा

सबको हंसाने वाले खुद रूठ कर चले गए

अलीगढ़। चाहें फफ़ाला मेडिकल एसोसिएशन का नेतृत्व रहा हो या भाजपा में सक्रियता , सुभाष चाचा के नाम से प्रसिद्ध रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष शुक्ला का शुक्रवार को निधन हो गया।
लेखराज नगर निवासी भाजपा नेता सुभाष शुक्ला ( 74 वर्ष) लंबे समय से बीमारी से जंग लड़ रहे थे। खैर रोड स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने अपने पीछे अपनी पत्नी हेमलता शुक्ला ( पूर्व पार्षद) और विवाहित पुत्र और पुत्री को छोड़ा है।उनके निधन पर मानव उपकार संस्था के संस्थापक सदस्य पंकज धीरज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए , उनके शोक संतृप्त परिवार को हिम्मत प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!