अलीगढ़

संविधान संवाद अभियान से विद्यार्थियों को कराया मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध

विद्यालयों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया प्रेरित

अलीगढ़ विद्यार्थियों में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से जिले के विद्यालयों में संविधान संवाद अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज कुमार अग्रवाल के आदेशानुसार हिंदू इंटर कॉलेज में सिविल जज (जू०डि०), कोल श्रीमती मीना अख्तर और नाहर सिंह इंटर कॉलेज में सिविल जज (जू०डि०) श्रीमती महिमा सिंह ने छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना, न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व, पंथनिरपेक्षता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि संविधान में निहित आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ ही संवैधानिक कर्तव्यों का पालन करने तथा जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती साक्षी गर्ग की अध्यक्षता में संचालित अभियान के तहत आयोजित शिविरों में दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!