22 नवंबर की ब्लैक आउट मॉक ड्रिल को लेकर नागरिक सुरक्षा विभाग एवं एनसीसी कैडेट्स ने किया संयुक्त पूर्वाभ्यास
ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियां तेज

नागरिक सुरक्षा विभाग, जनपद अलीगढ़ 22 नवंबर को प्रस्तावित ब्लैक आउट मॉक ड्रिल की तैयारियों को लेकर नागरिक सुरक्षा विभाग एवं एनसीसी कैडेट्स ने किया संयुक्त पूर्वाभ्यास
अलीगढ़। दिनांक 20 नवंबर 2026 को नागरिक सुरक्षा विभाग, जनपद अलीगढ़ द्वारा आगामी 22 नवंबर 2026 को प्रस्तावित ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज (Blackout Mock Exercise) के सफल आयोजन एवं तैयारियों को लेकर नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, घंटाघर के निकट, अलीगढ़ में पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) किया गया। इस पूर्वाभ्यास में नागरिक सुरक्षा विभाग अलीगढ़ के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन सेवा, प्राथमिक चिकित्सा सेवा के जवानों के साथ-साथ एनसीसी के कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास का उद्देश्य ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा प्रक्रियाओं, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, आपसी समन्वय, बचाव एवं राहत कार्यों तथा जनसुरक्षा से संबंधित जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अभ्यास कराना रहा। इस अवसर पर उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा विभाग, अलीगढ़ सुश्री संगीता त्रिपाठी महोदया और चीफ वार्डेन / कमांडिंग ऑफिसर नागरिक सुरक्षा विभाग श्री सी.पी सिंह महोदय के द्वारा स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स को निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।



