दिव्यांग दंपत्ति की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश और जान से मारने की दी गई धमकी
सुमित शेखर सर्राफ और दीपक गर्ग पर लगे आरोप

अलीगढ़ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक दिव्यांग दंपत्ति की जीवन भर की जमा-पूंजी यानी उनके प्लॉट पर भूमाफियाओं की नज़र पड़ गई है। अपनी बेटी की शादी के लिए परेशान एक दिव्यांग पिता को न्याय मिलने के बजाय जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। प्रशासन से पहले भी गुहार लगाई गई, लेकिन कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बुलंद हैं। बताया जा रहा है कि प्लाट पर कब्जा कोई और नहीं बल्कि अलीगढ़ की चर्चित हस्ती शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के मालिक सुमित शेखर सर्राफ और उनका साथी दीपक गर्ग द्वारा किया जा रहा है
31622001260585_सतीश कुमार_page-0006
मामला अलीगढ़ के थाना देहलीगेट क्षेत्र के बनियापाड़ा होली चौक निवासी श्रीमती डॉली और उनके पति संतोष कुमार वार्ष्णेय का है। संतोष कुमार दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और उनके घर में एक विवाह योग्य बेटी है।साल 2015 में इस परिवार ने अपनी बेटी के भविष्य और शादी के उद्देश्य से 150 वर्ग गज का एक प्लॉट खरीदा था। लेकिन अब इस प्लॉट के चारों ओर की जमीन खरीदने वाले दो दबंगों—दीपक गर्ग और सुमित सर्राफ—की नज़र इस परिवार के प्लॉट पर है। आरोप है कि प्लॉटिंग में रुकावट आने की बात कहकर ये दबंग इस परिवार की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि जब दिव्यांग संतोष कुमार अपनी बेटी की शादी की मजबूरी बताते हुए प्लॉट बेचने की बात करने गए, तो दबंगों ने न केवल उनकी दिव्यांगता का मजाक उड़ाया, बल्कि उन्हें गाली-गलौज करते हुए मात्र 10-20 हजार रुपये में जमीन छोड़ने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, फोन पर बात करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित परिवार ने इससे पहले 2 सितंबर 2026 को भी जिलाधिकारी से शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। अब एक बार फिर पीड़ित महिला डॉली ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अपने परिवार की सुरक्षा, दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और अपने प्लॉट को अवैध कब्जे से बचाने की गुहार लगाई है।



