अलीगढ़

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन

 270 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई

अलीगढ़। प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 24 नवंबर 2026 को परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के पत्र संख्या-1685/तीस-3-2026 (1074524), दिनांक 05.11.2026 तथा परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र संख्या-3473स0सु0/2026-16स0सु0/2023, दिनांक 06.11.2026 के क्रम में आयोजित इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 16 वाहनों तथा शीशों पर काली फिल्म लगे 4 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 250 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 270 वाहनों के विरुद्ध चालान एवं बंद की कार्रवाई की गई।चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा सुरक्षित वाहन संचालन की शपथ भी दिलाई गई।अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!