अलीगढ़

26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस

भाषण, निबंध और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं से जागरूक होंगे विद्यार्थी

अलीगढ़। संविधान के आदर्शों, अधिकारों और नागरिक कर्तव्यों का संदेश 26 नवंबर को जिलेभर में गूंजेगा। संविधान दिवस के अवसर पर सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों के साथ सरकारी कार्यालयों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन प्रमुख रहेगा। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सभी संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को व्यापक जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।डीएम ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल संविधान दिवस मनाया जाता है। संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, जो प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का अधिकार देने के साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देता है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!