अलीगढ़
मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल ओ. पी. आर्य द्वारा 26 नवंबर को एटा एवं कासगंज का प्रथम भ्रमण किया जाएगा
भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का निरीक्षण करेंगे

अलीगढ़ अपर आयुक्त प्रशासन प्रदीप कुमार यादव ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अर्हता तिथि 01.01.2027 के अंतर्गत नामित रोल प्रेक्षक एवं मण्डलायुक्त अलीगढ़ मण्डल ओ. पी. आर्य द्वारा 26 नवंबर को एटा एवं कासगंज का प्रथम भ्रमण किया जाएगा।
भ्रमण के दौरान मण्डलायुक्त विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का निरीक्षण करेंगे और मा0 सांसद,विधायकगणों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही, आम नागरिक भी मतदाता सूची से संबंधित अपनी शिकायतों के निस्तारण के लिए रोल प्रेक्षक से सीधे मिल सकेंगे।



