अलीगढ़

जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए नगर निगम में विकेंद्रीकरण व्यवस्था लागू

आउटसोर्स अवर अभियंताओं की होगी सीधी जवाबदेही

जन शिकायतों की निस्तारण व्यवस्था अब बनेगी और प्रभावी- नगर आयुक्त ने जन शिकायतों के निस्तारण व्यवस्था की समीक्षाआई.जी.आर.एस. निस्तारण में अब आएगी तेज़ी – 48 घंटे में शिकायतों के निस्तारण व्यवस्था को बनाया गया प्रभावीआउटसोर्सिंग अवर अभियंताओं की कार्यशैली और क्षमता वृद्धि को लेकर नगर आयुक्त ने लिया अहम निर्णय-ट्रैनिंग पर लखनऊ निदेशालय भेजे जाएँगे नगर निगम के सभी अवर अभियंताआई.जी.आर. एस./1533/ई नगर सेवा एप पर दर्ज होने वाली शिकायतों की हुई समीक्षा-जन शिकायतों को 48 घण्टे में निस्तारण कराये जाने की नगर आयुक्त की डेडलाइनजन शिकायतों के निस्तारण के लिए अब सभी आउटसोर्स अवर अभियंता होंगे पूर्ण रूप से जिम्मेदार- नगर आयुक्त ने निर्माण, जलकल व पथ प्रकाश लागू की विकेंद्रीकरण व्यवस्थाआम नागरिकों की जन शिकायतों का प्रभावी गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराने की दिशा में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर निगम के निर्माण विभाग, जलकल विभाग एवं प्रकाश विभाग में तत्काल प्रभाव से विकेंद्रीकरण (डिसेंट्रलाइजेशन) व्यवस्था लागू कर दी है। इस नई व्यवस्था के अंतर्गत नगर निगम में जनसुनवाई के अतिरिक्त आईजीआरएस पोर्टल, ई-नगर सेवा एप तथा 1533 कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होने वाली समस्त जन शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष के साथ साथ विभाग में तैनात आउटसोर्सिंग अवर अभियंताओं की निर्धारित की गई है इससे अब संबंधित क्षेत्र की शिकायतों के निस्तारण में संबंधित अवर अभियंता की सीधी जवाबदेही सुनिश्चित होगीबैठक में नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन शिकायतों को केवल औपचारिक रूप से निस्तारित करने के बजाय मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का परीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित कराया जाए शिकायतकर्ता को राहत प्रदान करना तथा शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता बनाए रखना सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।बुधवार को नगर निगम सेवा भवन सभागार में जन शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग, जलकल विभाग एवं प्रकाश विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा के दौरान जन शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने तथा नागरिकों को अनावश्यक रूप से नगर निगम कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इस उद्देश्य से संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित 48 घंटे की समयसीमा में प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराया जाए।नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता वीके सिंह एवं अधिशासी अभियंता यांत्रिक अजय सक्सेना को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों की नियमित निगरानी करें तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न होने दें। नगर निगम संपत्ति कर नामांतरण व्यवस्था में बेहतर कार्य क्षमता का प्रदर्शन करने पर कर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार सेठ एवं उनके ज़ोन की कार्मिकों की नगर आयुक्त ने सराहना की।आउटसोर्सिंग अवर अभियंताओं की बढ़ेगी जिम्मेदारी एवं कार्यक्षमता♦️नगर आयुक्त ने जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के दृष्टिगत आउटसोर्सिंग अवर अभियंताओं की कार्यशैली एवं कार्यक्षमता में सुधार लाने के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।इसके अंतर्गत नगर निगम में तैनात आउटसोर्सिंग अवर अभियंताओं को लखनऊ स्थित निदेशालय में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में भेजा जाएगा। इस कार्यशाला से इन अवर अभियंताओं की क्षमता वृद्धि एवं कार्यशैली में सुधार से नगर निगम की जन शिकायत निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।48घंटे में निस्तारण व्यवस्था♦️नगर निगम सेवा भवन में नगर आयुक्त द्वारा जनसुनवाई के अतिरिक्त आम नागरिकों द्वारा अपनी समस्याएं आईजीआरएस पोर्टल, ई-नगर सेवा एप एवं 1533 कंट्रोल रूम के माध्यम से भी दर्ज कराई जाती हैं। नगर आयुक्त ने इन सभी माध्यमों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को संबंधित विभाग एवं क्षेत्रीय अभियंता तक तत्काल पहुंचाया जाए। शिकायत के निस्तारण में निर्धारित समयसीमा 48 घण्टे का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी निर्माण जलकल एवं प्रकाश विभाग में विकेंद्रीकरण व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य शिकायतों के निस्तारण की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंताओं तक सीधे पहुंचाना है ताकि प्रत्येक शिकायत का समाधान निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित हो सके।आउटसोर्सिंग अवर अभियंताओं की क्षमता वृद्धि एवं कार्यशैली में सुधार के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है इससे शिकायत निस्तारण व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी बने और आम नागरिकों को समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण सुविधा प्राप्त हो।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!