अलीगढ़
जिला स्वच्छता समिति की बैठक 27 नवंबर को कलैक्ट्रेट में
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के सफल कियान्यन के लिए जिला स्वच्छता समिति की बैठक आहुत की गई

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में 27 नवंबर को दोपहर 04 बजे से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के सफल कियान्यन के लिए जिला स्वच्छता समिति की बैठक आहुत की गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वह निर्धारित समय व स्थान पर बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।



