अलीगढ़

संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वाेपरि रखकर करें कार्य  

विकास भवन में संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली कर्तव्य पालन की शपथ

अलीगढ़ : विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि संविधान में अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी विशेष महत्व दिया गया है। प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करे, तो अधिकार स्वतः सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को संविधान की भावना के अनुरूप निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जनहित को सर्वाेपरि रखकर कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए संवैधानिक सलाहकार बी.एन. राव के योगदान की भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!