हाथरस
कमीशन ना मिलने पर राशन डीलरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

जिला ब्यूरो चीफ मनोज शर्मा
हाथरस। उत्तर प्रदेश के साथ जनपद के राशन डीलर पिछले सात महीने से कमीशन ना मिलने के कारण गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे उत्तर प्रदेश के राशन डीलरो को पिछले सात महीने से उत्तर प्रदेश सरकार से कमीशन नही मिला। जिससे से राशन डीलरो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी वमुश्किल चला रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार के कानों पर जूं नहीं रेगने से आज दिनाक 13 जून से उत्तर प्रदेश के सभी राशन डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही जनपद हाथरस के सभी राशन डीलर भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिससे महीने में मिलने वाले राशन से गुजारा करने वाले परिवारो को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।



