पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष मे थानों मे नियुक्त अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक हेड मोहर्रर सहायक हेड मोहर्रर को दी डिजिटाइलेशन की जानकरी
थानो मे रखे मालो के निस्तारण व डिजिटलाजेशन के सम्बन्ध मे गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक हाथऱस द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष मे थानो मे रखे मालो के निस्तारण व डिजिटलाजेशन के सम्बन्ध मे गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश-

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष मे थानों मे नियुक्त अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक,हेड मोहर्रर, सहायक हेड मोहर्रर आदि अधिकारी/कर्मचारीगणों के साथ मालों के डिजिटलाइजेशन करने के सम्बन्ध मे गोष्ठी कर समबन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश । गोष्टी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार,क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुरेन्द्रपाल सिंह,क्षेत्राधिकारी (U/T) श्री हिमांशु माथुर आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को निर्दिष्ट किया गया कि सभी अपने अपने थानो पर जमा मालो की ऑनलाइन फीडिंग समय से कर ले तथा मालो की अच्छे से पैकिंग कर रखे व अधिक से अधिक मालो का निस्तारण कराया जाए । तथा थानों में समय समय पर मालखानों की साफ सफाई कराई जाए ।



