अलीगढ़

कलैक्ट्रेट में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आयोजित विकासोन्मुखी चित्र प्रदर्शनी सम्पन्न

आमजन ने जिज्ञासापूर्वक उपलब्धियों एवं योजनाओं का लाभ लेने के की प्राप्त की जानकारी

Aligarh JNS News24 – 

अलीगढ़ -’’सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास’’ विषय पर सूचना विभाग द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुॅचाने के लिए तीन दिवसीय विकासोन्मुखी चित्र प्रदर्शनी का आयोजन कलैक्ट्रेट परिसर में किया गया।

बुधवार को सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार द्वारा कलैक्ट्रेट आए आंगतुकों एवं जनसामान्य को केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। जनसामान्य द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रसन्नता से अचरज व्यक्त किया गया कि प्रदेश में इतने बड़े स्तर पर विकास कार्य हुए हैं जिनसे आम लोग अभी भी अनभिज्ञ हैं। बहुत से कार्य तो ऐसे हैं जिनकी जानकारी अभी-अभी चित्र प्रदर्शनी को देखकर हुई है। उन्होंने स्वीकार किया कि विगत 06 वर्षों में केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों एवं निर्णयों से आमजन के जीवन स्तर में बदलाव और खुशहाली आई है। दर्शकों ने जिला प्रशासन का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इन योजनाओं को धरातल पर मूर्त रूप प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत, कन्या सुमंगला, उज्ज्वला, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, खाद्यान्न वितरण, शादी अनुदान, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा एवं किसान व श्रमिक हित में चलाई जा रही विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं की उपलब्धियों और उनसे लाभान्वित होने के लिए आवेदन व अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त की।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!