अलीगढ़

मा0 मंत्रीगण ने जनपद के 251 प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों को वितरित किया टैबलेट  

कल्याण सिंह हैबीटेट सेन्टर में जनपद स्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद के 1757 विद्यालयों के 3281 शिक्षक होंगे लाभान्वित

बच्चों के पठन-पाठन के साथ ही पोर्टल संबंधित कार्य आसानी एवं समयबद्धता से होंगे निष्पादित

जल्द ही जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब की मिलेगी सौगात

अलीगढ़ – प्रदेश के मा0 बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह एवं मा0 राजस्व राज्य मंत्री श्री अनूप प्रधान द्वारा कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर अलीगढ़ में मा0 स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों के जनपद स्तरीय टैबलेट वितरण कार्यक्रम का द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया।

टैबलेट वितरण कार्यक्रम में माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री श्री संदीप सिंह ने मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की दूरगामी सोच की सराहना करते हुए समस्त अध्यापकों को प्रोत्साहित किया कि वह नियमित रूप से टैबलेट का उपयोग कर योजनाओं को संचालित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इससे आपको बच्चों के पठन-पाठन में सहयोग प्राप्त होगा साथ ही पोर्टल संबंधित कार्यों को आप सभी आसानी पूर्वक समयबद्ध निष्पादित कर सकेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जल्द ही कुछ प्राथमिक विद्यालय के लिए आईसीटी और डिजिटल इनीशिएटिव एवं इन्नोवेटिव प्रोग्राम के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय के लिए स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब की सौगात प्राप्त होगी जिससे हम किसी भी सुविधाओं के मामले में प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं रहेंगे। मा0 मंत्री जी ने कहा कि यह बहुत ही सुनहरा अवसर है हम सभी एक साथ मिलकर ”निपुण भारत मिशन” के अंतर्गत कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

         जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों-शिक्षकों के लिए आईसीटी डिजिटल इनीशिएटिव इन्नोवेटिव प्रोग्राम फॉर मॉनिटरिंग के अंतर्गत जनपद को 1757 विद्यालयों के लिए कुल 3281 टैबलेट प्राप्त हुए हैं। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मा0 मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा 251 टेबलेट का वितरण किया गया है। शेष टेबलेट वितरण संबंधित विकासखंड में मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर किया जाएगा। वितरण कार्यक्रम से पूर्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ द्वारा मा0 मंत्री जी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों का बुके भेंटकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने समस्त मा0 जनप्रतिनिधियों, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक बेसिक शिक्षा विभाग की पूरी टीम को हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मा0 सांसद श्री सतीश गौतम, मा0 सांसद हाथरस श्री राजवीर सिंह दिलेर, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती विजय सिंह, मा0 विधायक कोल श्री अनिल पाराशर, मा0 विधायक इगलास श्री राजकुमार सहयोगी, मा0 एमएलसी डॉ0 मानवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह, प्रतिनिधि जिला पंचायत अध्यक्ष श्री प्रवीण राज सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री धर्म सिंह लोधी समेत बेसिक शिक्षा विभाग से ज्ञानेंद्र कुमार सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी, समस्त पटल सहायक कौशलेंद्र कुमार सिंह, भुवन कुमार, देवेश गुप्ता, अनिल शर्मा, सुनील कुमार, सुशील शर्मा पी टी आई, जिला समन्वयक ज्ञानेंद्र गौतम, खेलेंदे सिंह राणा, अखिलेश मिश्रा, ऋषि कुमार सिंह, सत्येंद्र दीक्षित, दुष्यंत कुमार सिंह, नरेंद्र शर्मा, विष्णु पचौरी, अनुराग शर्मा, वर्षा उपाध्याय उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!