अलीगढ़

क्वार्सी फार्म में जैव उर्वरक कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

कृषि वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील कृृषकों ने जैविक खेती के बारे में उपलब्ध कराई जानकारी

अलीगढ़-बहुउद्देशीय कृषि कल्याण केन्द्र क्वार्सी फार्म में जैव उर्वरक कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषकों को जैव उर्वरकों की आवश्यकता, महत्व एवं प्रयोग के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिक केडी दीक्षित द्वारा कृषकों को जैव उर्वरकों एवं हरी खाद के प्रयोग से होने वाले मृदा स्वास्थ्य पर प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। पूर्व विषय वस्तु विशेषज्ञ अविनाश पाराशर द्वारा रबी फसलों की तैयारियाँ एवं समन्वित कीट प्रबन्धन की जानकारी दी गयी। प्रभारी, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के श्याम देव ने मृदा नमूना एकत्रित करने की वैज्ञानिक विधि एवं विश्लेषणोपरान्त विभिन्न फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग की जानकारी दी।

जिला कृषि अधिकारी कासगंज डॉ0 अवधेश मिश्र ने कृषकों को मृदा सुधारक जिप्सम के प्रयोग एवं मृदा प्रबन्धन के विषय में जानकारी दी। उप कृषि निदेशक(कृषि रक्षा) अलीगढ़ मण्डल सतीश मलिक द्वारा कृषकों को जैव कीटनाशक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक कासगंज महेन्द्र सिंह द्वारा कृषकों को परम्परागत एवं टिकाऊ खेती की जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक (शोध) अलीगढ़ मण्डल यशराज सिंह द्वारा कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं के साथ ही पराली प्रबन्धन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं जैविक खेती का महत्व, फसल चक्र के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रगतिशील कृषक राधेश्याम शर्मा द्वारा जैविक खेती के बारे में स्वयं के अनुभव एवं प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव 31 अक्टूबर से क्वार्सी कृषि फार्म में 

        अलीगढ़ – जनपद स्तरीय दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन क्वार्सी कृषि फार्म में 31 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे से किया जाएगा। दो दिवसीय महोत्सव में कृृषकों को वैज्ञानिकों द्वारा मिलेट्स की नवीनतम तकनीकी जानकारियां दी जाएगी।

         उप कृषि निदेशक यशराज सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से आव्हान किया है कि वह दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव में प्रतिभाग कर अपने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी कृृषकों को उपलब्ध कराएं ताकि अधिकाधिक कृृषक लाभान्वित हो सकें।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!