रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर रोटे. बसुदेव गोल्यान का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव मित्तल जुलाई 2027 से रोटरी जिला 3110 का नेतृत्व करेंगे

अलीगढ़ के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण था जब रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर बसुदेव गोल्यान अलीगढ़ पधारे। इस दौरान उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव मित्तल जुलाई 2027 से रोटरी जिला 3110 का नेतृत्व करेंगे।कार्यालय के उद्घाटन के बाद रोटरी डायरेक्टर ने स्थानीय होटल रॉयल रेजीडेंसी में अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, बरेली, काशीपुर, कासगंज आदि के रोटेरियनों के साथ बैठक की। सभी रोटेरियनों ने रोटरी डायरेक्टर गोल्यान जी का माला और पुष्पगुच्छों के साथ गर्मजोशी से अभिनंदन किया।मुख्य अतिथि का परिचय चिकी अग्रवाल ने दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि बसुदेव गोल्यान ने मानवता के लिए रोटरी की सेवा परियोजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि अब समय है नए सदस्यों पर ध्यान देने का, जिनके पास समुदाय की सेवा के लिए नए विचार हैं। यदि हमारे पास अधिक सदस्य होंगे तो जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए हमारे पास अधिक हाथ होंगे। उन्होंने रोटरी फाउंडेशन पर भी जोर दिया, जो रोटरी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी फाउंडेशन मजबूत होगी तो हम और अधिक सामुदायिक सेवा परियोजनाएं कर सकेंगे। इसलिए हमें अधिक से अधिक अंशदान बढ़ाकर अपनी फाउंडेशन को और मजबूत बनाना चाहिए।
उन्होंने रोटरी की पब्लिक इमेज पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जो दिखता है वही बिकता हैं अत: हमें अपने कार्यक्रमों को अधिक से अधिक प्रचारित और प्रसारित करना चाहिए जिससे कि आम जनता को यह पता लगे कि रोटरी कैसे सेवा कार्य कर रहा हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजीव मित्तल के नेतृत्व में मंडल नई ऊंचाइयों को छुएगा और सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।इस कार्यक्रम की शोभा पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, किशोर कटरू, मुकेश सिंघल, पवन अग्रवाल, नीरव निमेश, राजेन विद्यार्थी, विनय कृष्णा की उपस्थिति से बढ़ी।सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम संयोजक राजीव अग्रवाल, अतुल अग्रवाल एंव देवेश गुप्ता ने बड़ी गर्मजोशी से किया। कार्यक्रम का संचालन एम.ओ.सी. आकाश जैन व डॉ भरत वाष्णैय ने मित्रवत माहौल में किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया।इसमें धनजीत वाडरा, सुरेश गोविल, अध्यक्ष डॉ. राकेश भार्गव, सचिव शशांक अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनुपम गुप्ता, डॉ विनोद सक्सैना, प्रमोद गौड़, मधुप लेहरी, अतुल अग्रवाल, शैलेंद्र सचदेवा,डॉ मुकुल, डॉ दिवेदी, सेतू, अंशुमन, भरत उप्पल, मुदित, सुमित* आदि की सक्रिय भागीदारी रही।अंत में शशांक अग्रवाल ने सभी विशिष्ट अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।



