अलीगढ़

अलीगढ़: जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र के श्याम नगर में बुधवार को बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया

एक महिला की ट्रांसफॉर्मर से फैले कथित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई

अलीगढ़: जिले के थाना क्वार्सी क्षेत्र के श्याम नगर में बुधवार को बारिश केदौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर से दुकान जा रही एक महिला की ट्रांसफॉर्मर से फैले कथित करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी बीनू चाय वाले की पत्नी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलभराव हो गया था। इसी दौरान महिला रास्ते से गुजर रही थी, तभी बिजली के ट्रांसफॉर्मर के आसपास फैले कथित करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही क्वार्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। यदि जांच में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!