अलीगढ़

पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन की प्राथमिकता

  जिला सैनिक बंधु की बैठक में भूमि विवाद, चकरोड, नाली और सार्वजनिक रास्तों से जुड़े मामले प्रमुखता से उठे

अलीगढ़ देश की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।अपर जिलाधिकारी प्रशासन सौरभ भट्ट ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं और शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण शासन-प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो और पात्र मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए  बैठक में पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्य रूप से भूमि विवाद, नाली एवं चकरोड को अतिक्रमण मुक्त कराने, कृषि भूमि की राजस्व विभाग से नपत कराने, खतौनी में दर्ज रास्ते को सार्वजनिक उपयोग के लिए सुगम बनाए जाने और रेलवे विभाग द्वारा भूमि रक्षित किए जाने के कारण अवरुद्ध हुए सार्वजनिक मार्ग को खुलवाने से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईंपूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र भी अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपे। अपर जिलाधिकारी ने प्रकरणवार समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि एवं राजस्व से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारी मौके पर परीक्षण कर नियमानुसार समाधान की कार्रवाई करें, ताकि शिकायतों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके।उन्होंने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि बैठक में प्राप्त सभी शिकायती पत्रों पर संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि पूर्व सैनिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत समयबद्ध राहत उपलब्ध हो। बैठक के अंत में पूर्व सैनिकों ने उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सुने जाने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जाने पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!