अलीगढ़

अलीगढ कोल तहसील के अधिवक्ताओं ने चौथे दिन भी हड़ताल में दिखाई एकजुटता

अलीगढ़ कोल निबंधन कार्य को निजी हाथों में सौंपकर फ्रंट ऑफिस खोलने के सरकार के निर्णय के विरोध में गभाना के अधिवक्ता लगातार हड़ताल पर

अलीगढ़ कोल निबंधन कार्य को निजी हाथों में सौंपकर फ्रंट ऑफिस खोलने के सरकार के निर्णय के विरोध में गभाना के अधिवक्ता लगातार हड़ताल पर हैं। हड़ताल को द बार एसोसिएशन और युवा राजस्व बार एसोसिएशन का पूरा समर्थन मिल रहा है।
आंदोलन के चौथे दिन अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तहसील परिसर में लाइन बंद होकर शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
आंदोलन में कोल के प्रमुख अधिवक्तागण भी शामिल रहे ।

अध्यक्ष और सचिवों ने कहा कि जब तक फ्रंट कार्यालय खोले जाने के आदेश वापस नहीं लिए जाते, तब तक अधिवक्ता, कातिब और स्टांप वेंडर अपने हक के लिए एकजुट रहेंगे। हड़ताल के कारण उप रजिस्ट्री कार्यालय में पिछले चार दिनों से कोई बैनामा नहीं हो पाया है।अधिवक्ताओं का कहना है कि फ्रंट लाइन ऑफिस खुलने से लाखों अधिवक्ता और कातिब बेरोजगार हो जाएंगे। इसलिए यह संघर्ष सिर्फ रोजगार बचाने का नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था को बचाने का भी है।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!