अलीगढ़

मुख्यमंत्री मीडिया सेल के संज्ञान के बाद हरकत में आया लोक निर्माण विभाग

रामघाट रोड पर हुआ बड़ा गड्ढ़ा भरवाया

अलीगढ़  रामघाट रोड पर बरसात के कारण बने गहरे गड्ढ़ों और उससे उत्पन्न यातायात संबंधी समस्याओं को लेकर समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का मुख्यमंत्री मीडिया सेल द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने तत्काल अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग से आख्या तलब की।इस संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड-1, योगेश कुमार ने जिलाधिकारी को प्रेषित आख्या में बताया किअलीगढ़-रामघाट-कल्याण मार्ग का चार लेन चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य स्वीकृत है और वर्तमान में निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माणाधीन होने के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी थी।अधिशासी अभियंता ने बताया कि रामघाट रोड पर हालिया बरसात के कारण बने गड्ढों को विभाग द्वारा गंभीरता से लेते हुए 13 जूनको पक्के पैचवर्क के माध्यम से भरवा दिया गया है। आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण कर मार्ग को दुरुस्त कर दिया गया है तथा वर्तमान में सड़क यातायात के लिए सुगम एवं सुरक्षित है।जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन मार्गों पर नियमित निगरानी रखी जाए औरबरसात के मौसम में जनसुविधा एवं यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!