अलीगढ़

खराब मौसम को लेकर अलर्ट, जिले में प्रशासन ने तेज की तैयारियां,8-29 अक्टूबर को आंधी, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना, विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

आपदा संबंधी सूचना के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अलीगढ़ के व्हाट्सऐप/मोबाइल नंबर 9458445291 पर संपर्क करें।

अलीगढ़ 25 अक्टूबर 2026 (सू0वि0) : बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती मौसम तंत्र के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवाओं और भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला जिला प्रशासन ने एहतियाती तैयारियां शुरू कर दी हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एवं आपदा प्रभारी प्रमोद कुमार ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और जन-धन की सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखने, जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी, नालों की सफाई और जर्जर भवनों के संबंध में एहतियाती कार्रवाई करने को कहा गया है। किसानों को मौसम की चेतावनी देकर तैयार फसलों और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य इकाइयों में आवश्यक दवाओं एवं आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवागमन से बचने, खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों के नीचे खड़े न होने और वज्रपात के समय सुरक्षित पक्के भवन में शरण लेने की अपील की है। साथ ही, अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक मौसम चेतावनियों पर विश्वास करने को कहा गया है। किसी भी प्रकार की जनहानि, पशुहानि अथवा मकान या फसल क्षति होने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि नियमानुसार राहत एवं बचाव कार्य किए जा सकें। आपदा संबंधी सूचना के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अलीगढ़ के व्हाट्सऐप/मोबाइल नंबर 9458445291 पर संपर्क करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!