अलीगढ़ के ज़िला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन जी का गत दिनों अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम से गजियाबाद स्थानातरण हो गया है
पूर्व विधायक व अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल की ओर से मैरिस रोड स्थित उनके आवास अयोध्या कुटी पर ज़िला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन जी का “विदाई व सम्मान समारोह”

अलीगढ़ के ज़िला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन जी का गत दिनों अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम से गजियाबाद स्थानातरण हो गया है आज पूर्व विधायक व अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल की ओर से मैरिस रोड स्थित उनके आवास अयोध्या कुटी पर ज़िला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन जी का “विदाई व सम्मान समारोह” आयोजित किया गया I
*कार्यक्रम के प्रारंभ में अलीगढ़ ज़िले के विभिन्न खेलों के प्रतिनिधियों व खेल प्रेमियों ने राम मिलन जी का माल्यार्पण करके उनका ज़ोरदार स्वागत किया इसके बाद विवेक बंसल ने राम मिलन जी को शौल उढ़ाकर माल्यार्पण किया और उन्हें भगवान् गणेश जी की प्रतिमा भेंट की I
*इस अवसर पर अलीगढ़ ज़िले व स्पोर्ट्स स्टेडियम के विभिन्न खेलों से सम्बंधित प्रैनिधियों व खेल प्रेमियों में अलीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव कृष्ण कुमार वार्ष्णेय शंटी ने कहा कि राम मिलन जी के कार्यकाल में बैडमिंटन को जितना प्रोत्साहन मिला वो किसी भी क्रीडा अधिकारी के कार्यकाल में नहीं मिला उन्होंने इनडोर बैडमिंटन कोर्ट बनवाया और उसमें ए.सी भी लगवाए जिसके लिए मैं और बैडमिंटन के समस्त खिलाड़ी हमेशा उनके आभारी रहेंगे I इंटरनेशनल ताईक्वोंडो रेफरी शालिनी चौहान, पूर्व वरिष्ठ टेबल टेनिस खिलाडी डी.सी. सक्सैना, स्केटिंग कोच प्रदीप रावत, बैडमिंटन कोच विकास चौहान, रेसलिंग कोच ब्रजेश पहलवान, इं० राजीव वार्ष्णेय, बॉक्सर रिंकी, प्रोफेशनल बोक्सेस्र प्रलय, संदीप जैन एड, जॉनी फोस्टर, वरिष्ठ कांग्रेसी आलोक गौड़ आदि ने भी राम मिलन जी के परिश्रम और उनकी उपलब्धियों के लिए उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और उनको भावभीनी विदाई देते हुए कहा कि राम मिलन जी एक कुशल प्रशासक, मृदुभाशी एवं काफी मिलनसार प्रवर्ती के अधिकारी हैं इन्होनें कभी भी किसी भी खेल के छोटे या बड़े खिलाड़ियों में भेदभाव नहीं किया और हमेशा खिलाड़ियों के संपर्क में रहे I *इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक विवेक बंसल ने कहा कि राम मिलन जी काफी मिलनसार प्रवर्ती के अधिकारी हैं और ये प्रतिदिन स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों की दिनचर्या से पूर्ण रूप से वाकिफ़ थे, प्रतिदिन आने वाले किसी खिलाड़ी को उन्होंने एक दो दिन नहीं देखा तो वे काफी विचलित हो जाते थे, इनसे हमारा भावनात्मक लगाव है बेशक ये यहाँ से गाज़ियाबाद चले जायेंगे लेकिन हमारे दिलों में ये हमेशा हमारे नज़दीक रहेंगे I
*क्रीडा अधिकारी राम मिलन जी ने विवेक बंसल जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विवेक बंसल जी एक जनप्रतिनिधि होते हुए भी इन्होने मेरे ऊपर कभी भी कोई दबाव नहीं डाला और स्टेडियम की व्यवस्थाओं में इन्होने हमेशा मेरा पूरा सहयोग किया और मेरा साथ दिया इसके साथ ये विभिन्न खेलों के कोचों व खिलाड़ियों को आगे बढ़कर हमेशा सहयोग करते रहते हैं जिसके लिए मैं इनका आभार व्यक्त करता हूँ I
*इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में ताईक्वोंडो कोच राजीव चौहान, डा विष्णु गौड़, सतीशचंद शर्मा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष नवेद खान, डा शम्भु दयाल रावत, अजीत कुमार शर्मा, पूरनचंद देशमुख, धर्मेन्द्र तिवारी, डा गौरव अग्रवाल, डा ऋचा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, राकेश सिंघल, ओमप्रकाश सिंह, डा शंकर लाल, कैलाश बाल्मीकि, शाहरुख खान, मोहम्मद सुहैल अख्तर, पार्षद बिजेंद्र बघेल, लेखराज सिंह एड,
कैलाश बघेल, वेद प्रकाश, संजय माथुर, प्रदीप कुमार शर्मा, स्केटर मोहम्मद युसूफ खान, शाहिद खान, बाबुदीन अब्बासी, नबी हसन, पिंकू बघेल, सोमेश चौहान, हिमांशु अग्रवाल, पुनीत बघेल, अनुराग प्रताप सिंह आदि के साथ अन्य लोग मौजूद रहे I



