अलीगढ़

अलीगढ़: क्षत्रिय समाज के सारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता चुनाव लड़े,सदन में बढ़ेगी उपस्थिति – राघवेंद्र सिंह राजू

सनातन शक्ति सम्मेलन 20 सितंबर को आगरा में, अलीगढ़ से 200 योद्धा होंगे शामिल

अलीगढ़। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
के वरिष्ठ राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने अलीगढ़ में पत्रकार वार्ता में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश भर के राजपूताना संगठनों के बैनर कितने भी हो एजेंडा एक है मेरा अनुरोध सारे राजपूताना प्रमुखों को विधानसभा और लोकसभा चुनाव जरुर लड़ना चाहिए तभी विधानसभा अथवा लोकसभा सदन में हमारी उपस्थिति बढ़ेगी। जितनी भी सेनाएं, महासभा एवम् सवर्ण संगठन हैं, उनके मुखिया को अब मैदान में उतरना ही होगा उनकी ताकत का सही आकलन राजनैतिक
दलों को होगा सवर्ण आयोग बनेगा अगड़े समाज सनातन योद्धा का सम्मान बढ़ेगा
मीडिया चैनल पर दो टूक कहा कि
“हर चुनौती में एक अवसर छिपा होता है” – राजू जी ने युवाओं को यही मंत्र दिया।
UGC Equity Regulation 2026 वापस लो – महासभा की मुख्य मांग हमने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया स्टे लिए बाद में डॉ एपी सिंह सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता ने स्टे बरकरार रखा कोई राज्य लागू नहि करेगा संघ प्रमुख माननीय मोहन भागवत का बयान आ गया अब आज प्रधानमंत्री जी का जन्म दिन उत्सव है इस अवसर पर सर्वण आयोग की घोषणा एवं यूजीसी कानून रोल बैक का ऐलान कर देना चाहिए राजू जी ने कहा, 13 जनवरी को आया UGC वाला कानून जिसमें जाति-आधारित भेदभाव की परिभाषा सिर्फ SC/ST/OBC तक सीमित रखी गई थी, वह जनरल वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय है। दिल्ली हो हाल में इसी के विरोध में 7 सितंबर को बरेली में महासभा ने प्रदर्शन किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 29 जनवरी 2026 को इस पर स्टे लगा दिया और कहा कि इसकी भाषा अस्पष्ट है, दुरुपयोग हो सकता है। फिलहाल 2012 का पुराना नियम ही लागू है। केंद्र ने कोर्ट में कहा है कि नियम पर पुनर्विचार चल रहा है। महासभा का स्पष्ट कहना है कि यह थोपा गया कानून है, इस पर लोकसभा, राज्यसभा में कोई चर्चा नहीं हुई। इसे रोल बैक कर न्याय दिया जाए। धर्मेन्द्र प्रधान और चेयरमैन विनीत जोशी को हटना पड़ा, यह जनाक्रोश का परिणाम है।

आगरा मंडल में क्षत्रिय 17% निर्णायक
राजू जी ने आंकड़ों के साथ बताया कि आगरा मंडल की 24 सीटों पर क्षत्रिय वोट 17% है, जो निर्णायक भूमिका में है। महासभा अगर 5000 वोट भी शिफ्ट करती है तो हार-जीत तय हो जाएगी। अलीगढ़ मंडल की खैर, इग्लास, छर्रा, अतरौली, बरौली, सादाबाद सीटों पर इसका तुरंत असर पड़ेगा। 2022 में खैर सीट सिर्फ 1200 वोट से जीती गई थी।

उन्होंने याद दिलाया कि 1980 में जब विधानसभा 425 की थी, तब 139 क्षत्रिय विधायक जीते थे, आज संख्या घटकर 47 रह गई है। 2017 में 10 क्षत्रिय मंत्री थे। जिन्हें हमने सत्ता के सिंहासन पर बैठाया, उन्हें अब अगड़े समाज की बात सुननी होगी, न्याय देना होगा। अगर अब भी नहीं जागे तो यह यह लोग विधानसभा में हमारी संख्या 35 पर ले आएंगे

20 सितंबर को आगरा में महाजुटान
आगरा में 20 सितंबर को होने वाले सनातन शक्ति सम्मेलन में सनातन योद्धा और हिंदुत्व प्रेमी समाज को आमंत्रित किया गया है। नारा है – सबका साथ, सबका सम्मान। श्रेष्ठ और सर्वश्रेष्ठ की होड़ छोड़कर एक मंच पर प्रस्ताव बनाना होगा। Gen-Z को भी प्रेरित करना होगा।

भव्य स्वागत
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अलीगढ़ नेम सिंह सोलंकी ने कहा कि राजू जी का व्यक्तित्व युवाओं के लिए प्रेरणा है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, आईटी सेल चीफ उ.प्र. पारस चौहान राहुल, प्रदेश उपाध्यक्ष रामेन्द्र, बृज महामंत्री युद्धवीर चौहान, जिला महामंत्री धर्मवीर राघव, महानगर अध्यक्ष युवा कुसवेंद्र पाल सिंह, पूर्व महानगर अध्यक्ष गजेंद्र राघव, जिला उपाध्यक्ष अजय तोमर, अरविंद चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्टेशन और प्रेस वार्ता स्थल पर भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। अलीगढ़ से 20 सितंबर के सम्मेलन के लिए 200 लोगों की सूची नाम सहित जिला अध्यक्ष नेम सिंह सोलकी ने सौंपी दी ।
– समाचार भारतीय, अलीगढ़

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!