अलीगढ़

एएमयू नर्सेज एसोसिएशन का धरना 5वें दिन समाप्त, प्रशासन से वार्ता रही सकारात्मक

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पिछले 5 दिनों से चल रहा नर्सेज

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पिछले 5 दिनों से चल रहा नर्सेज एसोसिएशन का धरना आज प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। यह निर्णय एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल और विश्वविद्यालय के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद लिया गया।
उच्च अधिकारियों के साथ हुई विस्तृत चर्चा
नर्सेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की आज मेडिकल कॉलेज के सीएमएस, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, पीवीसी (प्रो-वाइस चांसलर) एवं प्रॉक्टर साहब के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस सकारात्मक वार्ता के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों जैसे—नई भर्ती प्रक्रिया, एमएसीपी (MACP), डीपीसी (DPC) और फिक्स वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रशासन से मिला मजबूत आश्वासन
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन का रुख बेहद सहयोगात्मक रहा। मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे:
अध्यक्ष सिजाउद्दीन अंसारी ने जानकारी दी कि उच्च प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों की सभी जायज मांगों पर सकारात्मक और बेहद मजबूत आश्वासन दिया गया है।
संरक्षक आशिक अली ने बताया कि बैठक में प्रशासन की ओर से नई भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने, एमएसीपी की प्रक्रिया को लगभग अंतिम रूप देने तथा अन्य सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही गई है।
आम सहमति के बाद धरना खत्म
महामंत्री रिंकू चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन के सकारात्मक रुख और ठोस आश्वासन को देखते हुए प्रतिनिधिमंडल ने सर्वसम्मति से धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन अपने वादे के मुताबिक जल्द ही सभी प्रक्रियाओं को पूरा करेगा। ओर हम बेहतर तरीके से मरीजों का इलाज कर पाएंगे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!