अलीगढ़

अलीगढ़ मण्डल के अलीगढ़, हाथरस, एटा एंव कासगंज जिलों से आवेदन-पत्र (ऑफलाइन) आमंत्रित किये जा रहे हैं

पिछड़ा वर्ग सहित सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों पर लागू होगा। प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी 2024 (रविवार) को होगी

अलीगढ़  अटल आवासीय विद्यालय, टमकोली में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा-06 (70 बालक व 70 बालिका) एवं कक्षा-09 (70 बालक व 70 बालिका) की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रवेश के लिए मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में मण्डल आयुक्त एवं अध्यक्ष ने मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति द्वारा निर्देश दिये हैं कि पात्र अभ्यर्थियों से अलीगढ़ मण्डल के अलीगढ़, हाथरस, एटा एंव कासगंज जिलों से आवेदन-पत्र (ऑफलाइन) आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन पत्र किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक 31 जनवरी 2024 तक सम्बन्धित जिलों के जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं श्रम विभाग के कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र समस्त संलग्नकों सहित 31 जनवरी 2024 की सायं 05ः00 बजे तक सम्बन्धित जिले के जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एंव श्रम विभाग के कार्यालय में जमा किया जाना है। कोविड के कारण निराश्रित हुए बच्चे आवेदन को सबंधित जिला प्रोबेशन कार्यालय में जमा करेंगे।

उप श्रम आयुक्त सियाराम द्वारा आवेदन जमा किये जाने के लिए पात्रता के सम्बन्ध में अवगत कराया गया है कि निर्माण श्रमिक के बच्चों के लिये ऐसे अद्यतनीकृत रूप से विधिवत पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जो पंजीयन के उपरान्त दिनांक 31 दिसंबर 2023 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुके हों, उनके प्रति परिवार अधिकतम 02 बच्चे पात्र होगें। पंजीकृत श्रमिक का पंजीयन अलीगढ़ मण्डल के जिलों में होना चाहिये। कोविड से निराश्रित हुए बालक बालिकाएं जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवायोजना (सामान्य) के पात्र बच्चे दोनों ही श्रेणी के अभ्यर्थियों कक्षा-06 के लिए, का जन्म 01 मई 2012 से पहले और 31 जुलाई 2014 के (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित हैं) कक्षा-09 के लिए, का जन्म 01 मई 2009 से पहले और 31 जुलाई 2011 के (जिनमें उक्त तिथियाँ सम्मिलित है) के बाद नहीं होना चाहिये। यह नियम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों पर लागू होगा। प्रवेश परीक्षा 25 फरवरी 2024 (रविवार) को होगी।

JNS News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!