05 वर्ष तक के श्रवण बाधित बच्चों की निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी के लिए आवेदन आमंत्रित
योजना के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष आयु के श्रवण बाधित बच्चों की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी पूर्णतः निःशुल्क कराई

अलीगढ़ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार विभाग द्वारा संचालित कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी योजना के अंतर्गत जिले के पात्र श्रवण बाधित बच्चों की निःशुल्क कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कराई जा रही है।उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 0 से 05 वर्ष आयु के श्रवण बाधित बच्चों की कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी पूर्णतः निःशुल्क कराईजाती है। इसके लिए शासन द्वारा प्रति लाभार्थी रुपया 6 लाख की धनराशि चयनित इम्पैनल्ड अस्पताल को उपलब्ध कराई जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के इच्छुक अभिभावक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, अलीगढ़ से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार का फोटो तथा शासन द्वारा निर्धारित गरीबी रेखा की आय सीमा के दो गुने से अधिक न होने संबंधी वार्षिक आय प्रमाण पत्र सहित आवश्यक अभिलेख संलग्न कर कार्यालय में जमा करना होगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने जिले के पात्र श्रवण बाधित बच्चों के अभिभावकों से अपील की है कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन स्थित कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से प्राप्त की जा सकती है।



