अलीगढ़

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसएसपी ने धनीपुर मंडी का किया निरीक्षण

अलीगढ़ आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी ट्रैफिक एवं निर्वाचन और मंडी विभाग के अधिकारियों के साथ धनीपुर मंडी परिसर का निरीक्षण किया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने संपूर्ण मंडी परिसर का भ्रमण कर निर्वाचन संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं के दृष्टिगत उपलब्ध स्थान एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा तैयार किए गए मानचित्र के अनुरूप मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।जिलाधिकारी ने उप निदेशक मंडी निर्माण आज़ाद सोनकर को निर्देशित किया कि मंडी परिसर की क्षतिग्रस्त दीवारों, कमरों एवं दुकानों की मरम्मत के लिए तत्काल एस्टीमेट तैयार कराकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कराएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट, लोक निर्माण विभाग के अभियंता संजीव पुष्कर, उप निदेशक मंडी प्रशासन राजेश गुप्ता, मंडी सचिव मुकेश त्रिपाठी सहित निर्वाचन कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!