अलीगढ़

अलीगढ़  के जिलाधिकारी पद पर नई नियुक्ति करते हुए अविनाश कुमार को नया डीएम बनाया

जिलाधिकारी संजीव रंजन का स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई

उत्तर प्रदेश शासन ने अलीगढ़  के जिलाधिकारी पद पर नई नियुक्ति करते हुए अविनाश कुमार को नया डीएम बनाया है। उनका तबादला गाजीपुर से अलीगढ़ के लिए किया गया है।वही कर्तमान जिलाधिकारी संजीव रंजन का स्थानांतरण कर उन्हें उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन द्‌वारा जारी आदेश के अनुसार यह तबादला तत्काल प्रभाव से किया गया है। हालांकि अविनाश कुमार ने अभी अलीगढ़ में कार्यभार ग्रहण नहीं किया है और केवल स्थानांतरण आदेश जारी हुआ है। अलीगढ़ उनके करिअर का पांचवां जिला होगा जहां वह डीएम के रूप में कमान संभालेंगे। नवागत डीएम बुधवार को जिले का प्रभार संभाल सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!