अलीगढ़

श्री अग्रसैन चौक के सौन्दर्यकरण का हुआ शुभारंभ-जल्द भव्य व आकर्षक रूप में दिखेगा श्री अग्रसैन चौक

महापौर, नगर आयुक्त श्री अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों संग हुआ भूमि पूजन-44 लाख की लागत से मनमोहक व आकर्षक लाइट से सजेगा अग्रसैन चौक

माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेणना से नगरीय सुविधाओं को प्रभावी व नगरीय क्षेत्र को भव्य व आकर्षक रूप देकर शहर के सौन्दर्यकरण की दिशा में अलीगढ़ के प्रमुख श्री अग्रसैन चौक का लगभग 44 लाख की लागत से सौन्दर्यकरण कराया जा रहा है।बुधवार को महापौर प्रशान्त सिंघल नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नगर निगम पार्षदो व श्री अग्रवाल युवा संगठन के पदाधिकारियों के साथ इस परियोजना का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेणना से शहर में कराये जा रहे विकास, कायाकल्प व सुंदरीकरण कार्यो में से ये एक महत्वपूर्ण कार्य है अलीगढ़ की आस्था का प्रतीक श्री अग्रसैन चौक/पार्क को आने वाले 3 माह में भव्य व आकर्षक रूप देने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अग्रसेन पार्क के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के अंतर्गत पार्क को एक नवीन एवं आकर्षक रूप प्रदान किया जाएगा। पूरे पार्क की बाउंड्री वॉल का नवनिर्माण कराया जाएगा। पार्क में स्थापित महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के ऊपर एक सुंदर एवं भव्य एफआरपी (FRP) छत्र का निर्माण किया जाएगा, पार्क में आधुनिक एवं आकर्षक लाइटिंग की जाएगी जिससे रात्रि के समय भी पार्क की सुंदरता निखरकर सामने आएगी। पार्क में व्यापक हॉर्टिकल्चर कार्य के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के पौधों, फूलों एवं हरित क्षेत्रों विकसित किया जाएगा। पार्क में आकर्षण के लिए पार्क में एक म्यूजिकल फाउंटेन बनाया जाएगा। पार्क में दो कलात्मक स्कल्पचर्स लगाए जाएंगे।उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने के पश्चात अग्रसेन पार्क एक आधुनिक, सुंदर एवं सांस्कृतिक विरासत लिए सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।महापौर प्रशान्त सिंघल ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में विकास व सौन्दर्यकरण कार्यो के बल पर अलीगढ़ में बड़ा कायाकल्प हो रहा है। विकास कार्यो के बल पर सड़क नाले नालियों, चौराहो, चोक व पार्को की सूरतेहाल बदल रही है। माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में आने वाले 6 माह में अलीगढ़ की दिशा व दशा बदलने का प्रयास नगर निगम द्वारा किया जा रहा है।कार्यक्रम में पार्षद अंशु अग्रवाल अधिशासी अभियंता अजय सक्सेना स्टेनो देश दीपक मीडिया सहायक अहसान रब, एई राजवीर सिंह पूर्व पार्षद मनीष वूल श्री अग्रवाल युवा संगठन से कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रत्याशी राजीव अग्रवाल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल (रॉयल), महामंत्री सीए पीयूष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रखर गर्ग, प्रांजुल गर्ग (गार्गो), अभिनव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल जलेसर, विकास अग्रवाल, ऋषभ गर्ग, अंकुर अग्रवाल टिम्बर, तनिष्क मित्तल, ललित अग्रवाल मृदंग, आकाश अग्रवाल, विपिन गोयल, गौरव मित्तल, सोनू अग्रवाल फोटो, अनिल मांगलिक, शोभित अग्रवाल ,रमिल मित्तल आदि । ठेकेदार आर0के0 एसोसिएट की ओर से दीपक सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद थे।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!