अलीगढ़

ताजपुर स्थित अमन मिल्क डेरी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

संदिग्ध पनीर के दो नमूने सील कर जांच के लिए भेजे गए

अलीगढ़ : जिले के ताजपुर में स्थित अमन मिल्क डेरी पर सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमार निरीक्षण कर महत्वपूर्ण कार्रवाई की। यह निरीक्षण सहायक आयुक्त खाद्य, अलीगढ़ मंडल, सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो अलीगढ़ एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अलीगढ़ के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।सहायक आयुक्त दीनानाथ यादव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में बड़ी मात्रा में पनीर अलग-अलग ड्रमों में रखा मिला। पनीर की स्थिति और गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर अधिकारियों ने दोनों ड्रमों से एक-एक नमूना विधिसम्मत तरीके से संग्रहित किया। एकत्रित नमूनों को आगे की जांच हेतु खाद्य विश्लेषक, उत्तर प्रदेश को भेजा गया है। प्राथमिक पूछताछ में यह प्रतिष्ठान अमन कुमार पुत्र पुष्पेंद्र सिंह निवासी ताजपुर, चंडौस द्वारा संचालित पाया गया। अधिकारियों ने पनीर भंडारण की स्थिति, स्वच्छता व्यवस्था एवं गुणवत्ता मानकों को लेकर सख्त निर्देश दिए और बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने स्पष्ट किया है कि उपभोक्तााओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!