सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में बड़ा ऐलान, अनिल कुमार डब्बू बने राष्ट्रीय सचिव।
अलीगढ़। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा संगठनात्मक ऐलान किया गया

अलीगढ़। समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा संगठनात्मक ऐलान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल भारती के निर्देश पर अनिल कुमार डब्बू को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अनिल कुमार डब्बू ने कहा कि उनका उद्देश्य समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विकास और भाईचारे की नीति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दलित समाज के अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
अनिल कुमार डब्बू ने यह भी कहा कि दलित समाज से जुड़े लोगों की समस्याओं और उनके साथ होने वाले उत्पीड़न के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। उनका कहना था कि अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा।
इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंडित सन्नी सारस्वत, महानगर उपाध्यक्ष, और राकेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष भी मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रियता बढ़ाने की बात कही।



