क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे बदलेगी अलीगढ़ की तस्वीर-पुल के नीचे होगा स्मार्ट विकास
महापौर और नगर आयुक्त का वादा-मीनाक्षी पुल के नीचे से भव्य व बड़ा आकर्षक बनेगा क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे का स्थान

महापौर व नगर आयुक्त ने किया 2 करोड़ की लागत की परियोजना के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ शहर के नवनिर्मित फ्लाईओवर के नीचे सौन्दर्यकरण व जनसुविधाओं को प्रभावी बनाने के लिए महापौर नगर आयुक्त ने रखी नींव दिन में पार्किंग, शाम से फूड स्ट्रीट और मनोरंजन का बनेगा आकर्षक केंद्र सौन्दर्यकरण, पार्किंग और आधुनिक सुविधाओं से सजेगा पुल के नीचे का क्षेत्र- ₹2 करोड़ की लागत से 627 मीटर क्षेत्र का होगा कायाकल्प शहर के सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महापौर प्रशान्त सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा की अगुवाई में नगर निगम द्वारा एक और महत्वपूर्ण व स्मार्ट सुविधाओं से लैस सौन्दर्यकरण कार्य का शुभारंभ किया गया है।शनिवार दोपहर महापौर प्रशान्त सिंघल एवं नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने संयुक्त रूप से क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे प्रस्तावित सौन्दर्यकरण पार्किंग एवं जन-सुविधा विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन के साथ शुभारंभ किया।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि लगभग ₹2 करोड़ की लागत से क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे लगभग 627 मीटर लंबे क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। मीनाक्षी पुल के नीचे नगर निगम ने जो सौन्दर्यकरण कराया था उक्त से बेहतर व भव्य क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे सौन्दर्यकरण कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे अनुपयोगी अथवा कम उपयोग में आने वाली भूमि को शहरवासियों के लिए सुविधाजनक, व्यवस्थित और आकर्षक सार्वजनिक स्थल में परिवर्तित किया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे स्थित सभी 12 पिलर्स के आसपास के क्षेत्र को बहुउद्देशीय स्वरूप प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुल के नीचे दिन के समय पार्किंग तथा खुले मनोरंजक क्षेत्र का उपयोग किया जा सकेगा जबकि रात्रि में निगरानी एवं व्यवस्थित संचालन के साथ फूड स्ट्रीट एवं वेंडिंग गतिविधियों को स्थान दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुल के नीचे दिन के समय लगभग 40 कारों एवं 90 दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी। इससे आसपास के क्षेत्र में आने वाले नागरिकों को व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी तथा सड़क किनारे अनियोजित पार्किंग से होने वाली असुविधा को कम करने में भी मदद मिलेगी।नगर आयुक्त ने बताया कि पुल के नीचे फूड स्ट्रीट का निर्माण किया जाएगा यहां लगभग 40 फूड कार्ट के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिकों के बैठने के लिए 82 बेंच स्थापित की जाएंगी जिन पर एक साथ लगभग 250 लोग बैठ सकेंगे फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र को केवल पार्किंग अथवा वेंडिंग स्थल तक सीमित न रखते हुए यहां पार्क एवं कैफे विकसित करने का भी प्रावधान किया गया है।परियोजना के तहत फ्लाईओवर के पिलर्स पर मोजेक टाइल्स डिजाइन तैयार किए जाएंगे। साथ ही फ्लाईओवर की सतह पर आकर्षक पेंटिंग एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा। इससे वर्तमान में साधारण दिखाई देने वाले फ्लाईओवर के नीचे का पूरा क्षेत्र एक सुसज्जित और आकर्षक शहरी स्थल के रूप में विकसित होगा।एक ही स्थान पर पार्किंग, फूड स्ट्रीट और मनोरंजन की सुविधानगर आयुक्त ने बताया कि परियोजना की परिकल्पना के अनुसार क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे की लगभग 627 मीटर लंबी पट्टी को डेड स्पेस के बजाय सक्रिय एवं उपयोगी सार्वजनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के रूप में विकसित किया जाएगा यहां दिन के समय व्यवस्थित पार्किंग एवं खुले मनोरंजक क्षेत्र का उपयोग होगा जबकि रात्रि में फूड स्टॉल एवं वेंडिंग प्लाजा के रूप में इसका उपयोग किया जा सकेगा।महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में अलीगढ़ दिन प्रति दिन प्रगति व विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है
शहर में उपलब्ध प्रत्येक सार्वजनिक स्थान का बेहतर और जनोपयोगी उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे विकसित होने वाला यह क्षेत्र शहरवासियों के लिए सुविधा, स्वच्छता मनोरंजन और खान-पान का एक नया केंद्र बनेगा।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के साथ-साथ उनका अधिकतम जनहित में उपयोग सुनिश्चित करना नगर निगम की प्राथमिकता है। क्वार्सी फ्लाईओवर के नीचे विकसित की जा रही यह परियोजना इसी सोच का हिस्सा है।कार्यक्रम में पार्षद भूपेंद्र सिंह छोटे लाल शर्मा अधिकारी मुख्य अभियंता बीके सिंह अधिशासी अभियंता आशीष शुक्ला सहायक अभियंता राजवीर सिंह अवर अभियंता गिरीश कुमार स्टोनो देश दीपक डॉ तरुण शर्मा संचालन विजय गुप्ता ने किया, आदि मौजूद थे।



