अलीगढ़

जन्माष्टमी पर्व पर नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ ने संभाली सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था

शांति, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था हेतु नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई

अलीगढ़ प्रभारी उप नियंत्रक नगर मजिस्ट्रेट  श्री अतुल गुप्ता, नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के मौखिक दूरभाष आदेशानुसार एवं अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर  श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव, अलीगढ़ के निर्देशन तथा चीफ वार्डन कमांडिंग ऑफिसर  श्री सी0पी0 सिंह, नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ की उपस्थिति में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर दिनांक 04-09-2026 को विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं प्रमुख स्थानों पर शांति, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था हेतु नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई।

इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा के जवानों ने शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा आपात स्थिति में प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों द्वारा श्रद्धालुओं को व्यवस्थित रूप से मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों तक पहुंचाने, भीड़ को नियंत्रित करने तथा आवश्यकतानुसार मार्ग व्यवस्था बनाए रखने का कार्य किया गया। नागरिक सुरक्षा कोर के सैक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन, प्राथमिक चिकित्सा जवानों की ड्यूटी 1. टीकाराम मंदिर 2. वार्ष्णेय मंदिर,3.पन्ना लाल मंदिर रामघाट रोड. 4.रेलवे स्टेशन मनोरंजन सदन , नागरिक सुरक्षा कोर की जवानों ने शासन प्रशासन के साथ मिलकर शकुशल संपन्न कराया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!