अलीगढ़

नागरिक सुरक्षा कोर ने जुमे की नमाज के दौरान संभाली शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था

शुक्रवार,  को जुमे की नमाज के दौरान शांति, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की गई

अलीगढ़, प्रभारी उप नियंत्रक नगर मजिस्ट्रेट  श्री अतुल गुप्ता, नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ के मौखिक एवं दूरभाष आदेशानुसार तथा अपर जिलाधिकारी (नगर)प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर  श्रीमती किन्शुक श्रीवास्तव, अलीगढ़ के निर्देशन में एवं चीफ वार्डन कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह, नागरिक सुरक्षा कोर अलीगढ़ की उपस्थिति में शुक्रवार,  को जुमे की नमाज के दौरान शांति, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था सुनिश्चित की गई। नागरिक सुरक्षा कोर के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा के जवानों ने शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जामा मस्जिद, ऊपरकोट, थाना कोतवाली तथा ईदगाह, जमालपुर, थाना सिविल लाइन

 

अलीगढ़ में दोपहर 12:00 बजे से नमाज की समाप्ति तक ड्यूटी करते हुए सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों ने नमाज के दौरान आने-जाने वाले लोगों की भीड़ को व्यवस्थित करने, यातायात एवं आवागमन को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर सतर्कता बरती।प्रशासन एवं नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों के संयुक्त प्रयास से जुमे की नमाज शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न हुई।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!