अलीगढ़

नागरिक सुरक्षा कोर ने रावण दहन कार्यक्रम में संभाली सुरक्षा व्यवस्था

शासन-प्रशासन के साथ समन्वय कर रावण दहन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराया

अलीगढ़, अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा कोर  अलीगढ़ श्रीमती संगीता देवी के आदेशानुसार तथा उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर सुश्री संगीता त्रिपाठी के निर्देशन में मंगलवार को रावण दहन कार्यक्रम के अवसर पर नुमाइश ग्राउंड में नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों की ड्यूटी लगाई गई।

चीफ वार्डन/कमांडिंग ऑफिसर श्री सी.पी. सिंह की उपस्थिति में नागरिक सुरक्षा कोर के सेक्टर वार्डन, गृह अग्निशमन एवं प्राथमिक चिकित्सा दल के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की जिम्मेदारी संभाली।

जवानों ने कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए शासन-प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित किया।नागरिक सुरक्षा कोर के जवानों के सहयोग से रावण दहन कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। विभागीय अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के प्रयासों की सराहना की।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!