अलीगढ़

यूपीटीईटी-2026 के चलते 4 जुलाई का संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित

6 जुलाई को सभी तहसीलों में होगा आयोजित

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 के आयोजन के दृष्टिगत शासन के निर्देशानुसार 04 जुलाई प्रथम शनिवार को आयोजित होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम सोमवार 06 जुलाई को सभी तहसीलों पर आयोजित किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य आयोजन तहसील गभाना में होगा, जहां जनसामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि अन्य तहसीलों में भी वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा। तहसील कोल में अपर जिलाधिकारी नगर, तहसील अतरौली में उप जिलाधिकारी, तहसील खैर में मुख्य विकास अधिकारी और तहसील इगलास में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आमजन की शिकायतें सुनेंगे और उनके प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। जिला प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि वे 6 जुलाई को संबंधित तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण करा सकते हैं।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!