अलीगढ़

ओजोन सिटी नाला (जाफरी ड्रेन) पर निर्माणाधीन 7 पुलियों का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

सुरक्षा मानकों के साथ युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने के नगर आयुक्त के निर्देश, बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने पर जोर

नगरीय जनसुविधाओं को प्रभावी एवं सुगम बनाने तथा स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुक्रवार को निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए ओजोन सिटी नाला (जाफरी ड्रेन) पर नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन 7 पुलियों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन सभी पुलियों की प्रगति का भौतिक सत्यापन किया तथा निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त बेरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रमिकों के लिए हेलमेट, सेफ्टी जैकेट सहित सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता (निर्माण) अखंड प्रताप सिंह को निर्देशित किया कि वर्तमान वर्षाकाल को देखते हुए निर्माण कार्य के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए उन्होंने कहा कि भारी वर्षा की स्थिति में यदि नाले के कटान अथवा जलस्तर बढ़ने जैसी परिस्थितियां उत्पन्न हों तो उनसे निपटने हेतु आवश्यक सामग्री, मशीनरी एवं उपकरण निर्माण स्थल पर पहले से उपलब्ध रहें। साथ ही सभी श्रमिकों से सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए।नगर आयुक्त ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी सातों पुलियों का निर्माण कार्य गुणवत्ता से समझौता किए बिना युद्धस्तर पर संचालित करते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि ओजोन सिटी क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलियां स्थानीय आवागमन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बारिश के मौसम में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारी गुणवत्ता सुरक्षा और समयबद्धता तीनों मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!