अलीगढ़

हरदुआगंज-पीपली से भमरौला संपर्क मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार

जल्द दूर होगी आलू उत्पादक किसानों और निर्यातकों की परेशानी

एक किमी मार्ग का निर्माण पहले ही पूराहरदुआगंजपीपली से भमरौला तक 2.30 किमी संपर्क मार्ग की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया

अलीगढ़ हरदुआगंज-पीपली से भमरौला तक प्रस्तावित संपर्क मार्ग के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। इस मार्ग के चैनज 1.00 से 3.30 किलोमीटर तक के हिस्से के निर्माण की स्वीकृति के लिए सभी आवश्यक अभिलेख एवं सूचनाएं मंडी परिषद मुख्यालय, लखनऊ को भेज दी गई हैं। स्वीकृति प्राप्त होते ही हरदुआगंज-पीपली से भमरौला संपर्क मार्ग के इस हिस्से का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों आलू उत्पादक किसानों और निर्यात कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगीकृषि उत्पादन मंडी समिति के प्रस्ताव पर पूर्व में हरदुआगंजपीपली से भमरौला तक 3.30 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का प्रस्ताव भेजा गया था। मंडी परिषद मुख्यालय ने वित्तीय स्थिति को देखते हुए प्रथम चरण में चेनज 0.00 से 1.00 किलोमीटर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी, जिसका निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर कराया जा चुका है। अब हरदुआगंज-पीपली से भमरौला संपर्क मार्ग के चेनज 1.00 से 3.30 किलोमीटर तक सड़क निर्माण की स्वीकृति के लिए आवश्यक सूचनाएं एवं प्रपत्र शुक्रवार 3 जून को मंडी परिषद मुख्यालय, लखनऊ भेज दिए गए हैं। निर्माण खंड ने स्पष्ट किया है कि स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग का निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ करा दिया जाएगा। संपर्क मार्ग के पूर्ण होने से क्षेत्र के सैकड़ों आलू उत्पादक किसान अपनी उपज को कोल्ड स्टोरेज, मंडियों और निर्यात केंद्रों तक आसानी से पहुंचा सकेंगे। इससे परिवहन सुगम होगा, समय एवं लागत में कमी आएगी और कृषि आधारित कारोबार को नई गति मिलेगी। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को भी बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!