अलीगढ़

युवा कल्याण एवं खेल विभाग के तत्वाधान में महाकंुभ के प्रचार-प्रसार के लिए साईकिल रैली आयोजित

महाकुंभ सनातन संस्कृति की एकता की प्रतिमूर्ति

अलीगढ़ 15 जनवरी 2025 (सू0वि0): महाकुंभ सनातन संस्कृति की एकता की प्रतिमूर्ति है यह उद्गार जिला विकास अधिकारी आलोक आर्या ने महाकंुभ-2025 के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित साईकिल रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल एवं खेलकूद विभा के तत्वाधान में आयोजित साईकिल रैली को जिला विकास अधिकारी आलोक आर्या द्वारा महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोटर््स स्टेडियम से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया साइकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई, जहां कार्यक्रम अध्यक्ष यूपीआरएनएसएस के अधिशासी अभियंता अखिलेश शुक्ला ने कहा कि महाकंुभ के आयोजन से उत्तर प्रदेश की विश्व पटल पर एक नई पहचान बनी है। कार्यक्रम के अंत में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी एम0पी0 कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी राममिलन, आजादी का अमृत महोत्सव के जिला समन्वयक सुरेन्द्र शर्मा, व्यायाम प्रशिक्षक डा0राष्ट्रवर्धन लोधी, कोच शौकत अली एवं मीनाक्षी समेत रैली में प्रतिभाग करने वाले युवक एवं महिला मंगल दल व पीआरडी जवान उपस्थित रहे।

–आलोक आर्या, डीडीओ, अलीगढ़।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!