अलीगढ़

गोंडा के श्यामगढ़ी में दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का हुआ आयोजन

पशुओं के विभिन्न बीमारियों का किया गया इलाज पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी

अलीगढ़ : विकासखण्ड गोंडा के ग्राम श्यामगढ़ी में शनिवार को पं0 दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का आयोजन किया गया। पशु आरोग्य शिविर में 327प पशुओं को दवा का विवरण किया, 28 पशुओं की बांझपन की चिकित्सा की गई एवं 10 पशुओं का वधियाकरण किया गया। इसके साथ ही 02 पशुओं की शल्यचिकित्सा एवं 01 का कृत्रिम गर्भाधान किया गया।
पशु आरोग्य शिविर में पशु चिकित्साधिकारी हरौथा डा0 कप्तान सिंह एवं अन्य विषय विशेषज्ञों द्वारा पशुपालकों एवं किसानों को पशुपालन विभाग की विभिन्न योेजनाओं जैसे पशुधन बीमा, टीकाकरण, बांझपन से बचाव, मिनी नंदिनी और सहभागिता योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर ओमप्रकाश, नरेन्द्र सिंह, रिवीर सिंह, ओमप्रकाश गंगवार, शिव कुमार, धर्मेन्द्र सिंह, हिमेश शर्मा, वेदवीर सिंह, सौनू सिंह, जसवंत, जयवीर सिंह, सुशील कुमार, रामवीर, अजीत कुमार, लखन सिंह समेत विभिन्न अधिकारियों एवं पशुपालकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

JNS News 24

Related Articles

error: Content is protected !!